मेष राशिफल 2018

मेष राशिफल  2018   

चु,चे,चो,ल,ली,लू,ले,लो,अ

 
इस वर्ष, इस अग्निमय राशि यानि कि मेष राशिवाले लोग जो मंगल ग्रह से प्रभवित हैं  उनमें बहुत अधिक ऊर्जा का संचार  होगा। हालांकि, मेष के लिए विशिष्ट मेहनत और दृढ़ता की वजह से आपके रिश्तों में कुछ भी कमी नहीं रहेगी, और आप अपने द्वारा निर्धारित लक्ष्य तक पहुंचने में सक्षम होंगे। यह निश्चित है कि वर्ष 2018  मेष के लिए बहुत सकारात्मक होगा।नव वर्ष की शुरूआत में गुरु तुला राशि में  होगा उसके बाद गुरु का गोचर अक्टूबर में वृश्चिक राशि में होगा। शनिदेव सम्पूर्ण वर्ष धनु राशि में ही रहेंगे। राहु और केतु क्रमशः कर्क तथा मकर में सम्पूर्ण वर्ष रहेंगे। तीव्रगामी ग्रह मंगल 15 जनवरी तक तुला राशि में होगा तथा उसके बाद वृश्चिक में 7 मार्च तक रहेगा इसके बाद 2 मई तक धनु में रहेगा। इसके बाद नवंबर 2018 तक मकर रहकर 22 दिसम्बर को कुम्भ राशि में भ्रमण करेगा।आप संवेदनशील हो सकते है। आपको आसानी से कार्य करने और नेता की भूमिका निभाने में कोई परेशानी नहीं होगी जो आपको अग्रणी पदों के लिए एक महान उम्मीदवार बनाता है।

आप और आपका पारिवारिक जीवन

 क्रोध तथा अविश्वास के कारण आपका पारिवारिक जीवन में मनमुटाव हो सकता है अतः गुस्सा और अविश्वास को बीच में न आने दे रिश्तो को सभी के दृष्टि से समझने की कोशिश करे तभी कोई फैसला ले।
माता से संबंध बनाकर रखे। आप अपने अंतर्मन की बात माता से भी कर सकते है। पिता के साथ विचारों की लड़ाई हो सकती है। अतः सावधान रहें और वाद-विवाद से यथा सम्भव बचें। संतान पक्ष को लेकर चिंता बनी रहेगी। आप अपने प्रेम में दृढ़प्रतिज्ञ होंगे। इसके अलावा, आपका आवेगपूर्ण व्यवहार और दिमाग पर दिल की जीत महान और रोमांटिक प्रेम का वादा करते हैं। जब आप अपने दोस्तों से घिरे रहते हैं या कहीं ऐसी जगह जाते हैं जहाँ आप हर रोज की समस्याओं से आराम कर सकते हैं तो आपको अच्छा लगेगा

स्वास्थ्य

स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष सामान्य रहेगा। मन से भले ही बीमार हो सकते है जोड़ो में दर्द की शिकायत हो सकती है।पेट की खराभी हो सकती है 
यौन समस्या, जोड़ों में दर्द तथा शरीर के निचले हिस्सों में भी कुछ दिक़्क़तें हो सकती हैं।राशिफल के अनुसार, 2018 की शरद ऋतु के दौरान, आपका सबसे अधिक ध्यान परिवार की तरफ बढ़ना चाहिए। आपकी निराशा का कारण कोई भी हो, आप अपने करीबी लोगों से घिरे हुए होने पर हमेशा मदद और नई ऊर्जा पायेंगे। इसके अलावा, वृश्चिक राशि में बुध की वजह से जानकारी को आत्मसात करने की आपकी क्षमता पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। जहाँ तक आप ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, तब तक कोई बाधा बहुत बड़ी नहीं दिखाई देगी। आप शायद उत्सुक भी महसूस करेंगे| जिन्हें निषिद्ध माना जाता है उन विषयों के बारे में बात करने में आपको परेशानी नहीं होगी|

धन योग 

धन-संपत्ति के मामले में यह वर्ष अच्छा रहेगा । निवेश से पहले सलाह  लेकर निवेश करे। शेयर का काम विशेष फायदेमंद नहीं होगा  बड़े ही सोच समझकर खर्च करे फिजूल खर्च हो सकते है,  जमीन  में  इन्वेस्टमेंट करे  फायदा होगा |  सितम्बर के बाद आय में रुकावट आ सकती है। आँख मूँद कर ख़र्च न करें।

नौकरी 

इस वर्ष दसवें (कर्म) तथा एकादश (लाभ) भाव का स्वामी शनि नवम स्थान में में बैठा है यह स्थान भाग्य भाव है अतः ऐसी स्थिति में आपका प्रमोशन हो सकता है। अपने कर्त्तव्य का पालन निष्ठापूर्वक करे मंजिल अपने आप मिल जाएगा। अक्टूबर में गुरु का वृश्चिक राशि में प्रवेश होने पर उनकी दृष्टि बारहवे पर होगी तो स्थिति में परिवर्तन से लाभ होगा।

प्रेम-संबंध

आपके पंचम भाव पर किसी भी अशुभ ग्रह की दृष्टि नहीं है जो की प्रेम सम्बन्ध के लिए अच्छा है यह समय रोमांस से भरा होगा। नवम्बर तथा दिसम्बर प्रेम सम्बन्ध में मिठास शुरू होगा| सामाजिक तथा पारिवारिक मान-मर्यादा को ध्यान में रखकर ही कोई कदम उठाये नहीं तो इसका खामियाजा आपको भुगतना पर सकता है। वैसे रिश्ते को बनाये रखने में विशवास करे तो अच्छा रहेगा। छोटी -छोटी बातो को अन्यथा न ले नहीं तो नुक्सान हो सकता है।

यौन सम्बन्ध 

 यौन सुख में  भरपूर है। अतः कार्य किसी योजना के तहत करे तो अच्छा रहेगा। कार्य का तनाव अपने सेक्स लाइफ में न आने दें क्योकि सुखी जीवन यात्रा के लिए यह बहुत आवश्यक है। इस वर्ष उम्मीद से जद्दा योनसुख मिलेगा | 
पुरुष जातक कमज़ोरी और थकान के कारण यौन सुखों में कमी महसूस करेंगे। अपने जीवनसाथी से सामंजस्य स्थापित करके ही भरपूर यौन सुख का आनंद ले सकते है।

प्रेम-संबंध / Love

आपके पंचम भाव पर किसी भी अशुभ ग्रह की दृष्टि नहीं है जो की प्रेम सम्बन्ध के लिए अच्छा है और आपको इस समयु का आनंद लेना चाहिए। यह समय रोमांस से भरा होगा। नवम्बर तथा दिसम्बर प्रेम सम्बन्ध में कड़वाहट शुरू होगा तथा प्रेम टूट भी सकता है।
सामाजिक तथा पारिवारिक मान-मर्यादा को ध्यान में रखकर ही कोई कदम उठाये नहीं तो इसका खामियाजा आपको भुगतना पर सकता है। वैसे रिश्ते को बनाये रखने में विशवास करे तो अच्छा रहेगा। छोटी -छोटी बातो को अन्यथा न ले नहीं तो नुक्सान हो सकता है।

यौन सम्बन्ध / Sexual Relation

कार्यो की व्यस्तता के कारण यौन सुख में कमी हो सकती है। अतः कार्य किसी योजना के तहत करे तो अच्छा रहेगा। कार्य का तनाव अपने सेक्स लाइफ में न आने दें क्योकि सुखी जीवन यात्रा के लिए यह बहुत आवश्यक है। इस वर्ष उम्मीद से ज़्यादा तनाव और कार्यों की व्यस्तता रह सकती है। इसलिए यौन सुखों में थोड़ी कमी रहने की संभावना है।
पुरुष जातक कमज़ोरी और थकान के कारण यौन सुखों में कमी महसूस करेंगे। अपने जीवनसाथी से सामंजस्य स्थापित करके ही भरपूर यौन सुख का आनंद ले सकते है। पारिवारिक जीवन के लिए कुछ समय अलग से निकालने की कोशिश करे सब शिकायत अपने आप समाप्त हो जाएगा।


।क्या करे क्या न करें 

आपके लग्न का स्वामी मंगल है अतः आप हनुमानजी की पूजा  करे । प्रतिदिन हनुमान चालीसा  का पाठ करें सब समस्या अपने-आप समाप्त हो जाएगा।
सुन्दर काण्ड का पाठ भी आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
अपने आप पर भरोसा रखें
नया कार्य शुरू करने से पहले अच्छी तरह से छानबीन कर ले तब आरम्भ करें किसी के बहकावे में आकर कोई निर्णय न लें। यदि कुंडली कोई गुरु की दशा चल रही है तो सितम्बर के बाद सतर्क हो जाए। अशुभ ग्रह की दशा चल रही हो तो अवश्य सावधानी बरते अशुभ ग्रह का ज्योतिषीय उपाय पंडित पंडित नम  श्रीमाली जी से  करके लाभ ले सकते है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वृषभ राशि राशिफल 2018